Thursday, August 20, 2026

धान खरीदी केंद्र सकर्रा प्रभारी के द्वारा किसानों के पेट में डाला जा रहा डाका…..

Must Read

धान खरीदी केंद्र सकर्रा प्रभारी के द्वारा किसानों के पेट में डाला जा रहा डाका…..

सक्ती। धान का कटोरा के कहे जाने वाला प्रदेश छत्तीसगढ़ में किसानों को किसी भी तरह से परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके के लिए सरकार तरह तरह की योजनाएं ला रही हैं ताकि किसानों को सरकार की हर योजनाओं का लाभ सही तरीके से सही समय में प्राप्त हो मगर यहां सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र सकर्रा में कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है जहां कुछ किसानों ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि वहां के प्रभारी के द्वारा हर बोरी में 1 से डेढ़ किलो अधिक तौल में खरीदी किया जा रहा है। शासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद इस तरह की घटना से जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाले निशाना खड़ी कर रही है। नियमों के अनुसार नई बोरी का वजन 300 ग्राम और जूट बोरी का वजन 600 ग्राम निर्धारित है, लेकिन किसानों से इससे ज्यादा अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अभी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है बावजूद इसके इस तरह से खुलेआम किसानों के पेट में डाक डालने वाले ऊपर कोई ठोस कदम नहीं उठाना सोचने वाली बात है। अब देखना होगा खबर प्रकाशन के बाद कोई कार्यवाही होती है या नहीं । यदि जल्द कार्यवाही नहीं होती है तो इसकी लिखित शिकायत सहकारिता विभाग के उच्च अधिकारियों सहित मुख्य मंत्री से करने की बात किसानों द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डभरा में ‘इन-हाउस मॉडल’ अंतर्गत आधार कार्य का हुआ शुभारंभ……

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डभरा में 'इन-हाउस मॉडल' अंतर्गत आधार कार्य का हुआ शुभारंभ...... सक्ती/डभरा। दिनांक 15 अगस्त 2026...

More Articles Like This