भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला को किसान मोर्चा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जिला अध्यक्ष ललित यादव के नेतृत्व में निवास पहुंचकर पदाधिकारियों ने की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष ललित यादव के नेतृत्व में किसान मोर्चा की जिला टीम एवं विभिन्न प्रभारीगण ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय गुरुपाल सिंह भल्ला के निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय मुलाकात के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान किसान मोर्चा के जिला प्रभारी सम्पूर्णानंद मिश्रा, सहप्रभारी परिमल चन्द्रा, जिला अध्यक्ष ललित यादव, जिला संयोजक सहकारिता परेश्वर प्रधान, महामंत्री दीपक गुप्ता एवं राजू बेहरा, उपाध्यक्ष सफेद गुप्ता, प्रवक्ता जयप्रकाश डनसेना, मीडिया प्रभारी टिकेश डनसेना, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक दिनकर, मंत्री ललित प्रधान, मनोहर पटेल, श्याम सुंदर पटेल, हरिनारायण पटेल, विद्याधर पटेल, घनश्याम पटेल एवं आकाश सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं प्रभारीगण उपस्थित रहे।
सभी ने श्री भल्ला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।




