अंजोरीपाली प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

Must Read

_*अंजोरीपाली प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन* _

 

 

_*खरसिया- ग्राम अंजोरीपाली मे स्वर्गीय दुबराज सिंह राठिया के के स्मृति में अंजोरीपाली प्रीमियर लीग सीजन 1 आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया ।*_

 

 

_मुख्य अतिथि ग्राम अंजोरीपाली के बीडीसी डॉ हितेश गवेल जनपद उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा, विजय शर्मा, भोगीलाल यादव अध्यक्ष अधिवक्ता संघ खरसिया , विजय शर्मा , नगर मंडल अध्यक्ष खरसिया भाजपा , आशीष अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , ग्राम के सरपंच कुमारी निर्मला राठिया एवं उप सरपंच सुखमणि जोल्हे,इस दौरान ग्राम के समस्त पंचगण व ग्रामीण मौजूद थे।_

 

_प्रतियोगिता का फाइनल मैच सारडामाल बनाम कलमी के मध्य खेला गया जिसमे ने टाॅस जितकर पहले सारडामाल बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाये 164रनो का पिछा करने उतरी कलमी की टिम 130 रन ही बना सकी और सारडामाल विजयी रही ।_

 

_तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह किया गया उससे पहले अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया_

 

_इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ हितेश गवेल ने कहा कि खिलाड़ियों को और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए ,ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है, जिसमें खिलाड़ियों में खेलों को प्रति जागरूकता आई है।_

 

_अधिवक्ता भोगीलाल यादव ने कहा कि हमारे ग्राम अंजोरीपाली में स्वर्गीय दुबराज सिंह राठिया द्वारा पहले भी क्रिकेट का आयोजन किया जाता था जिसमें मैं हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहता था और आज भी हूं , खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आयोजक समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि बहुत सालों पहले प्रतियोगिता कराया गया था आज फिर यह मौका मुझे मिला है।_

 

_ग्राम के सरपंच कुमारी निर्मला राठिया ने कहा की ग्राम अंजोरीपाली प्रीमियर लीग सीजन 1 फाइनल विजेता रहे सारडामाल और उपविजेता कलमी आप सभी खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रेमियों को हार्दिक बधाई दिया।_

 

_इस दौरान समिति के कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार गवेल अधिवक्ता , नेहाल दास महंत ,राजेश जोल्हे, मनीष राज,दरश राज, महेंद्र सिंह सिदार ,प्रकाश राज, दयानंद राठिया, दुर्गा राठिया सहयोग रहा। मंच का सफल संचालन राजकुमार गवेल अधिवक्ता द्वारा किया गया।_

_समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।_

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बेटी के जन्म की खुशी में रक्तदान कर प्रकाश दास ने पेश की मिसाल

धमतरी डेस्क ... नन्ही बिटिया के आगमन की खुशी को रक्तदान के साथ बनाया यादगार, मानव सेवा का दिया संदेश धमतरी।सरंसोपुरी...

More Articles Like This