खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Must Read

खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेसजनों ने भरी हुंकार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई

 

खरसिया। लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा आम मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत खरसिया विधानसभा क्षेत्र के खरसिया मंडल-2 (वार्ड क्रमांक 10 से 18 तक) में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरसिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश अग्रवाल, सुनील शर्मा, नीरज पटेल, गोपाल शर्मा (पत्रकार), विक्कल अग्रवाल, सन्यासी मेहर, राहुल महंत, अंकित फोटवानी एवं राम शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया के प्रति आम जनता का विश्वास कायम रहे।

 

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का मताधिकार है। प्रत्येक नागरिक को बिना किसी दबाव और भेदभाव के अपने मत का उपयोग करने का अधिकार मिलना चाहिए। इस अधिकार की रक्षा करना सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी इसी उद्देश्य को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चला रही है।

 

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मनोज महंत ने किया, जबकि कमलेश महंत ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारीगण सहित खरसिया मंडल-2 के सैकड़ों कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा आम मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कांग्रेसजनों ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और जनता के वोट के अधिकार से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

कांग्रेसजनों ने एक स्वर में संकल्प दोहराया— लोकतंत्र बचाना है, वोट का अधिकार बचाना है और संविधान की रक्षा करना है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

पोरिया स्कूल में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई कानून एवं अधिकारों की जानकारी

पोरिया स्कूल में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई कानून एवं अधिकारों की जानकारी बाल विवाह, बाल...

More Articles Like This