किसानों के हितों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की प्रेस वार्ता संपन्न
भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान एवं जिला महामंत्री विकास केडिया की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम, एपेक्स बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने रखे विचार
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला रायगढ़ द्वारा शनिवार, 21 नवंबर 2026 को किसानों के हितों एवं संगठन की गतिविधियों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान एवं जिला महामंत्री विकास केडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन को मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में एपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों के समक्ष किसान हितों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रथु लाल गुप्ता, जिला प्रभारी सम्पूर्णानंद मिश्रा सहप्रभारी परमिल चन्द्रा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विलिश गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम पटेल, जिला संयोजक सहकारिता परेश्वर प्रधान,जिला महामंत्री राजीव बेहेरा एवं दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष सफेद गुप्ता सह प्रवक्ता जयप्रकाश डनसेना, मीडिया प्रभारी टिकेश डनसेना, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक दिनकर एवं श्याम सुंदर, ललित प्रधान, मनोहर पटेल, विद्या धर पटेल, घनश्याम पटेल, प्रभाकर चन्द्रा,सहित किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों, उनके हितों, सम्मान एवं कल्याण के लिए संगठन की भूमिका तथा गतिविधियों की जानकारी पत्रकारों के समक्ष रखी गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने किसान हितों के प्रति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसानों के अधिकारों एवं कल्याण से जुड़े विषय संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों, किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार बंधुओं की सहभागिता से प्रेस वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।




