क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ग्राम मुक्ता में होगा भव्य ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को मिलेंगे ₹51 हजार और आकर्षक ट्रॉफी

Must Read

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ग्राम मुक्ता में होगा भव्य ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को मिलेंगे ₹51 हजार और आकर्षक ट्रॉफी

 

सक्ती/मालखरौदा। ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम मुक्तता (मालखरौदा), जिला सक्ती में भव्य ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

आयोजन समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 नवंबर 2026 से होगा। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न क्रिकेट टीमें हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए विजेता टीमों के लिए शानदार नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी रखी गई है।

 

 

*विजेता टीमों पर होगी पुरस्कारों की बारिश*

 

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹51,000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹25,000 एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹10,000 एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज के लिए ₹3,100 का पुरस्कार भी निर्धारित किया गया है।

 

*विधायक रामकुमार यादव होंगे मुख्य अतिथि*

 

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री रामकुमार यादव जी की उपस्थिति प्रस्तावित है। उनके आगमन से आयोजन की गरिमा और उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

 

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में केवल 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश शुल्क ₹2,100 निर्धारित किया गया है। ऐसे में इच्छुक क्रिकेट टीमों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की गई है।

 

*ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच*

 

इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही आपसी भाईचारे, अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं।

 

आयोजन के अंत में समस्त ग्रामवासी मुक्ता, मालखरौदा की ओर से क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमी दर्शकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

भक्ति और उल्लास के बीच खरसिया में सजी भव्य श्याम भजन संध्या

भक्ति और उल्लास के बीच खरसिया में सजी भव्य श्याम भजन संध्या क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायकों ने दी शानदार...

More Articles Like This