Friday, September 25, 2026

धमतरी..अवैध रूप से नशीली कैप्सूल बेचने वाला एक आरोपी गिरफ्तार …

Must Read

धमतरी डेस्क…

धमतरी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुरूद पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अटल आवास कुरूद निवासी एक युवक द्वारा नहर पार किनारे काले-सफेद रंग के गमछा में नशीली दवाइयाँ रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है सूचना के आधार पर थाना कुरूद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक भूपेन्द्र साहू पिता चंद्रकुमार साहू उम्र 19 वर्ष को पकड़ा ..आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से NX (Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules) SPASMO- PROXYVON PLUS के कुल 27 पत्ता, प्रत्येक में 08 नग कैप्सूल होने से कुल 216 नग नशीली कैप्सूल (वजन 83.160 ग्राम, अनुमानित कीमत 2,397.60/-रूपये) तथा बिक्री से प्राप्त 300/- रूपये नगद बरामद किया गया।

आरोपी को धारा 22(ख) नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के अंतर्गत पाए जाने से थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 177/2025 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी … भूपेन्द्र साहू ..पिता ..चंद्रकुमार साहू उम्र: 19 वर्ष अटल आवास, कुरूद, थाना कुरूद, जिला धमतरी 

इस कार्यवाही में थाना कुरूद सउनि.सुरेश नंद,प्रआर. जय.कन्नौजे,आर.हेमंत.सिन्हा,गोपाल चंद्राकर,शिवचरण कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This