धमतरी ..ढाबा के पास तेंदुआ…तस्वीर सीसी टीवी में कैद…

Must Read

धमतरी डेस्क …

धमतरी के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क में तेंदुआ दिखने लगा है…जिससे आसपास के रहने वाले दहशत में हैं…सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सर्चिग में जुट गई है.. दो तेंदुआ सड़क में आ गए थे जिसकी वजह से थोड़ी देर के लिए गाड़ियां थम गई थी..धमतरी रेंज में एक तरफ हाथी बैठा हुआ है जिसकी निगरानी में वन विभाग की टीम लगी हुई है..इसके बाद अब दिन में भी तेंदुआ दिखने से लोगों के मन में डर सता रहा है…वन विभाग ने अब तेंदुए की ओर अपनी टीम लगा दी है…दरसअल मथुराडीह के आगे ढाबा के पास दो बार तेंदुआ देखा गया..नगरी रोड स्थित राजा ढाबा के पास एक कुत्ता को तेंदुआ ले गया, जिसकी तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हुई है इसके बाद वहीं पर हनुमान मंदिर के पास दो तेंदुआ देखे गए..वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि नगरी रोड में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। ढाबा के सीसी कैमरा में कैद हुआ है। कुछ ही दूर पर पग के चिन्ह भी देखे गए हैं। वन विभाग की टीम लगातार सचिंग कर रही है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन सतनाम के संदेश से गूंजेगा...

More Articles Like This