VB-G RAM G योजना से साकार होगा विकसित भारत का सपना, ग्राम पंचायत गीधा में बालिका सम्मान की अनूठी पहल

Must Read

VB-G RAM G योजना से साकार होगा विकसित भारत का सपना, ग्राम पंचायत गीधा में बालिका सम्मान की अनूठी पहल

बालिकाओं के लिए निर्मित आकर्षक शौचालय बना स्वच्छता और आत्मसम्मान का प्रतीक, ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ संदेश के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

 

/खरसिया। विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में जनपद पंचायत खरसिया की ग्राम पंचायत गीधा में VB-G RAM G योजना के तहत बालिकाओं के लिए निर्मित शौचालय एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया है। यह पहल न केवल स्वच्छता को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान को भी नई पहचान दे रही है।

 

ग्राम पंचायत गीधा में बालिका शौचालय को आकर्षक स्वरूप प्रदान करते हुए ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ का संदेश दिया गया है। इसके माध्यम से छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत गरिमा और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। विद्यालयों में बालिकाओं के लिए अलग एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

 

इस पहल के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और VB-G RAM G योजना के साथ ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के संदेश को आत्मसात करते हुए बालिका सम्मान, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

 

कार्य का अवलोकन करने पहुंचे जनपद पंचायत खरसिया के उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकसित भारत की शुरुआत विकसित गांवों से होती है। ग्राम पंचायत गीधा में बालिकाओं के लिए शौचालय का निर्माण इसी सोच और संकल्प का प्रमाण है। ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के सम्मान, स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस कार्य में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस सराहनीय कार्य को धरातल पर उतारने में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खरसिया श्री पवन कुमार पटेल का मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल किंडो का प्रभावी प्रबंधन तथा तकनीकी सहायक प्रियंका पटेल का तकनीकी मार्गदर्शन एवं अथक परिश्रम महत्वपूर्ण रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आपसी समन्वय, प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों से यह पहल सफलतापूर्वक साकार हो सकी।

 

ग्राम पंचायत गीधा की यह पहल ग्रामीण विकास के साथ सामाजिक बदलाव की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है। यह संदेश देती है कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब गांवों में बेहतर सुविधाओं के साथ बेटियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण मिलेगा।

 

सशक्त गांव, सुरक्षित बेटियां और स्वच्छ परिवेश ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

पोरिया स्कूल में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई कानून एवं अधिकारों की जानकारी

पोरिया स्कूल में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई कानून एवं अधिकारों की जानकारी बाल विवाह, बाल...

More Articles Like This