- धमतरी डेस्क …
….युवा कांग्रेस, NSUI, व्यापारी और वार्डवासियों ने उठाई आवाज, सड़क की बदहाली और भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही पर जताई नाराजगी…

बदहाल सड़क, उड़ती धूल और बेतरतीब तरीके से दौड़ते भारी वाहनों के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में कांग्रेस नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान गीत राम सिन्हा सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस, NSUI, व्यापारी बंधुओं और आसपास के वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सड़क की बदहाली के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति और लगातार उड़ती धूल से स्थानीय लोगों, राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस स्थिति से आमजन की सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
प्रदर्शन के दौरान सड़क की मरम्मत, धूल से राहत और भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की मांग उठाई गई। स्थानीय लोगों ने सड़क की समस्या का जल्द समाधान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस प्रदर्शन में संजू साहू, राजा देवांगन, रियाज अहमद, शकील अहमद (गुड्डा), साहिल अहमद, यश चंद्राकर, गौरव मानिकपुरी, नमन बंजारे, आशिफ भाटी, मयंक साहू, रोशन वनडे, रजा, शुभम साहू, लल्लू बंजारे, अनस रजा, सोहेल रजा, बाबा, मयंक अघोरिया एवं हर्षदीप सिंह सिद्धू सहित नगरी रोड के व्यापारी बंधु और वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने सड़क की बदहाल स्थिति में सुधार, उड़ती धूल से निजात और भारी वाहनों की आवाजाही पर उचित नियंत्रण की मांग करते हुए संबंधित जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया।




