समर्थन मूल्य  पर धान खरीदी की शुरुआत

Must Read

समर्थन मूल्य  पर धान खरीदी की शुरुआत

 

खरसिया सेवा सहकारी समिति मर्या. तुरेकेला सोसाइटी में राज्य की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से चालू कर दी गई है इसमें आज 19 नवंबर को टूर अकेला सोसाइटी में धान की भोहनी की गई खरीफ विपणन मौसम 2025-26 की धान की खरीदी शुरू हो रही है। धान खरीदी के लिए किसानों को पिछली बार की तरह इस बार भी प्रति क्विंटल 3100 रुपये के दाम मिलेंगे। धान खरीदी के लिए प्रदेश भर में 2739 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने इस बार समर्थन मूल्य पर 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। वहीं, धान के अवैध परिवहन को रोकन के लिए हर जिले की सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 

 

कब तक होगी धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार धान की खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक करेगी। किसान सोमवार से शुक्रवार तक केंद्र में धान बेच सकेंगे।

 

धान अवैध बिक्री पर रोक

प्रदेश में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सरकार ने निर्देश दिए हैं। अन्य राज्यों की सीमा में चेक पोस्ट बनाकर कड़ी निगरानी की जा रही है। धान की सुरक्षा के लिए खरीदी केन्द्रों में ड्रेनेज और तारपोलिन आदि की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सरकार के निर्देश के अनुसार अगर कोई अवैध परिवहन या बिक्री करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

किसानों को लेना पड़ेगा टोकन

रजिस्टर्ड किसानों को धान बेचने के लिए तुंहर एप से टोकन लेना पड़ता है। टोकन के लिए एप लॉन्च किया गया है। जिसकी मदद से हर किसान को निर्धारित तिथि पर संबंधित खरीदी केंद्र में धान बेचने के लिए टोकन ले सकते हैं। किसान घर बैठे टोकन ले सकते हैं। जो किसान ऑनलाइन टोकन नहीं ले पा रहे हैं उसने लिए मंडी में टोकन की व्यवस्था की गई है। मंडी में किसानों के लिए भी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कितने टोकन पर कितनी धान बिकेगी

तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के जरिए किसान हर दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन टोकन ले सकते हैं। 2 एकड़ या उससे कम जमीन वाले किसानों को अधिकतम एक टोकन मिलेगा। 2 से 10 एकड़ जमीन वाले छोटे किसानों को दो टोकन और 10 एकड़ से ज़्यादा जमीन वाले बड़े किसानों को अधिकतम तीन टोकन दिए जाएंगे। वही आज तुरेकेला सोसाइटी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल ने धान खरीदी मैं विधिवत तराजू की पूजा पाठ किया गया फिर देश के किसान को पुष्प माला से सम्मानित किया गया तत्पश्चात किसान द्वारा लाया गया धन को खरीदी चालू किया गया जिसमें आज 45 क्विंटल धान खरीदी कर भोहनी की गई है किसान श्याम लाल गबेल पिता प्यारे लाल गबेल समर्थन मूल्य प्रधान बेचकर गदगद हुए । समर्थन मूल्य प्रधान खरीदी की शुरुआत उपस्थित जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल,राजकुमार गबेल, शिवदयाल गबेल ,धनेश गबेल,कौशल गबेल, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती कुन्ती लता साहू, बड़े लाल सिदार ,छत्तर सिदार,पीला दाऊ, जयप्रकाश डनसेना,गुलाब गबेल,धरम सिंह सरपंच,पिंटू जायसवाल, विजय गबेल, रमेश साहू,पंच राम , सुरेश गबेल,कमल सिंह, संजय गबेल, शंकर यादव,गगन चन्द्राकार अपेक्स बैंक, खेमराज साहू,निलाम्बर सिदार कृषि विकास अधिकारी,इंदू पटेल , कार्यक्रम के समापन में सहायक समिति प्रबंधक डमरुधर जायसवाल ने आभार व्यक्त किया

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत किरकार में कराया जा रहा है अहाता निर्माण के नाम पर गुणवत्ताविहीन कार्य

सक्ती। डबल इंजन की सरकार माने जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के...

More Articles Like This