मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

Must Read

*मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने अधिकारियों द्वारा निरीक्षण*

 

 

*खरसिया:-* जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटि रहित बनाने के लिए विशेष ग्रहण पुनिरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। जिसका जिले के आला अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं ताकि मतदाता सूची त्रुटि रहित हो। इसके अंतर्गत नगरीय निकाय खरसिया के वार्ड क्रमांक 1 से 18 वार्डो में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रकों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18/11/2025 को कैंप लगाकर बीएलओ के माध्यम से वार्ड क्रमांक 9 सवरा पारा पुरानी बस्ती में मतदाताओं के गणना पत्रक भरवाने में सहायता की जा रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद विनोद सिदार, बी एल ओ विजयलक्ष्मी चौहान, शिक्षक गीता यादव, डिग्री लाल सिदार, जीवन दीप समिति सदस्य, दुर्गा महंत मितानिन, योगेश श्रीवास, संतोषी सिदार जगदीश राठौर, का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत किरकार में कराया जा रहा है अहाता निर्माण के नाम पर गुणवत्ताविहीन कार्य

सक्ती। डबल इंजन की सरकार माने जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के...

More Articles Like This