जनजातीय गौरव दिवस समारोह में रायगढ़ जिले के 100 स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Must Read

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में रायगढ़ जिले के 100 स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

7 प्रभारियों के नेतृत्व में दशहरा मैदान धरमजयगढ़ में संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में किया कर्तव्य निर्वहन

 

रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित विशाल समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायगढ़ के 100 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने उत्साह, अनुशासन और सेवाभाव के साथ अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सात प्रभारियों के मार्गदर्शन में पहुंचे इन स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान कर संगठन की सेवा भावना और अनुशासन का परिचय दिया।

 

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायगढ़ के अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा, जिला मुख्य आयुक्त श्री अरुण कातोरे एवं पदेन जिला आयुक्त (स्काउट) श्री एस.एन. साहू के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

 

जिला सचिव श्री विकास कुमार तिवारी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री रामाधार चौधरी, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती अनामिका सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री जितेंद्र कुमार डनसेना एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती सरोजनी यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरी टीम ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

 

इस अवसर पर विकासखंड सचिव घरघोड़ा सुश्री लक्ष्मी किरण महंत एवं विकासखंड सचिव धरमजयगढ़ श्रीमती रत्नमाला पैंकरा भी उपस्थित रहीं। इनके मार्गदर्शन में 100 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने समारोह में अनुशासित ढंग से अपनी सेवाएं दीं।

 

उल्लेखनीय है कि इस विशाल जनजातीय गौरव दिवस समारोह में केंद्रीय एवं राज्य स्तर के अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती स्मृति ईरानी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

 

स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने इतने बड़े आयोजन में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सेवा, सहयोग, अनुशासन और समर्पण की भावना का परिचय दिया। जिला संघ रायगढ़ के लिए यह गौरव का विषय रहा कि जिले के युवाओं को जनजातीय गौरव दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में सेवा करने का अवसर मिला।

 

सेवा ही स्काउटिंग की पहचान है। अनुशासन, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ रायगढ़ जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स ने एक बार फिर संगठन का गौरव बढ़ाया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

पोरिया स्कूल में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई कानून एवं अधिकारों की जानकारी

पोरिया स्कूल में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई कानून एवं अधिकारों की जानकारी बाल विवाह, बाल...

More Articles Like This