Wednesday, September 23, 2026

चोढ़ा चौक हाईवे के ‘बस स्पॉट’ प्वाइंट पर बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत, कई यात्री लहूलुहान

Must Read

चोढ़ा चौक हाईवे के ‘बस स्पॉट’ प्वाइंट पर बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत, कई यात्री लहूलुहान

खरसिया 19 नवंबर बड़ी खबर सामने आई है। एनएच-49 पर चोढ़ा चौक में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें खरसिया से धरमजयगढ़ की ओर जा रही सद्भावना यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल यात्रियों को सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

 

सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। यात्रियों की स्थिति चोढ़ा चौक में यात्री बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, 8 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खरसिया पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद सभी घायलों को आनन-फानन में खरसिया सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिसमें खलासी की मृत्यु हो गई है मोहम्मद। उम्र 40 साल की पुष्टि हुई है अभी एक की तबीयत सीरियस।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This