Sunday, September 20, 2026

NH अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग में पेच रिपेयर के नाम में खानापूर्ति

Must Read

NH अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग में पेच रिपेयर के नाम में खानापूर्ति

बलरामपुर। अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग के खस्ताहाल सड़क पर NH विभाग का नया कारनामा दिखाई दे रहा है बारिश होते सड़क पर हुए गढ्ढे में पेच रिपेयरिंग का काम ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है, जिसमे NH के अधिकारी सहित ठेकेदार की घोर लापरवाही देखी जा रही है ,दरअसल लंबे समय से अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग NH विभाग की अनदेखी का मार झेल रहा था ,

आए दिन सड़क पर गढ्ढे होने की वजह से दुर्घनाएं घट रही थी , लिहाजा आम जनता को राहत पहुचने राज्य सरकार ने गढ्ढों को भरने करोड़ों रुपए का टेंडर निकाला और पेच रिपेरिंग का टेंडर जवाहरलाल गुप्ता नामक ठेकेदार को मिला , जिसके बाद ठेकेदार ने काम मे लापरवाही बरते हुए पहले तो समय पर पेच रिपेयरिंग का काम शुरू नही किया और जब शुरू किया तो बरसते बारिश में पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है जो एक तरफ से निकलता जा रहा है वंही इस मामले में जब NH विभाग के SDO निखिल लकड़ा से हमने फ़ोन पर लापरवाही पूर्वक काम की सूचना दी तो छुट्टी का बहाना बना फोन काट दिया, बहरहाल ठेकेदार की मनमानी और NH के अधिकारियों की चुप्पी से ये सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर अधिकारी ठेकेदारों पर किस कदर मेहबन है ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This