Thursday, August 6, 2026
spot_img

एन एस एस शिविर के तृतीय दिवस में युवाओं को मिला मार्गदर्शन 

Must Read

एन एस एस शिविर के तृतीय दिवस में युवाओं को मिला मार्गदर्शन

खरसिया -शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले की राष्ट्रीय सेवा योजना एन एस एस इकाई द्वारा आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत जबलपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश तिवारी, नोडल अधिकारी राठिया जी के नेतृत्व में तथा कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर एम एल पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ प्रातः काल योग व्यायाम एवं प्रभात फेरी के साथ हुआ। इसके पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत ग्राम जबलपुर में तालाब के घाटों की साफ सफाई की गई तथा गलियों में भ्रमण कर नशा मुक्ति के लिए जागरूकता नारे लगाए गए। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग बिंजकोट द्वारा स्वयंसेवकों एवं ग्राम जबलपुर की माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया ‌ बौद्धिक परिचर्चा सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। शासकीय महाविद्यालय जोबी से पधारे मुख्य वक्ता प्रोफेसर योगेंद्र राठिया ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा की जागरूक अनुशासित और सकारात्मक सोच वाला युवा ही सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव रखता है। कार्यक्रम में श्री आनंद कुमार पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव ने स्वामी विवेकानंद के युवाओं के प्रति दिए गए संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चरित्र आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही युवाओं के प्रमुख गुण होनी चाहिए। शासकीय महाविद्यालय खरसिया से पधारी कार्यक्रम अधिकारी कुसमोती जांगड़े ने स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए कैरियर गाइडेंस प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न शासकीय एवं गैर शासकीय पदों हेतु आवश्यक योग्यताओं प्रतियोगी परीक्षाओं और लक्ष्य निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष डिग्री लाल सिदार ने नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा ही वह शक्ति है जो यदि ठान ले तो असंभव से संभव कर सकता है। उनके साथ छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नारायण राठिया एवं प्रवक्ता सूरज पटेल वेद प्रकाश महंत कार्यालय प्रभारी छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन रायपुर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक एवं छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के राज्य प्रभारी श्री वेद प्रकाश महंत ने एक अनुभवी एन एस एस स्वयंसेवक के रूप में शिविरथियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने एन एस एस साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सेवा नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रयोगशाला है। उनके प्रेरक व्यावहारिक एवं आत्मीय मार्गदर्शन स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने कविता गीत गजल चुटकुले एवं नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन गुणनिधि द्वारा किया गया। इसी अवसर पर डॉक्टर प्राची थवाईत द्वारा प्राचार्य श्री आनंद कुमार पटेल सहभागिता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रोफेसर योगेंद्र राठिया को प्रोफेसर जीएस राठिया एवं प्रोफेसर एम एल द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम अधिकारी कुसमोती जांगड़े मीडिया प्रतिनिधि डिग्री लाल सिदार एवं उनकी टीम तथा शासकीय महाविद्यालय खरसिया से आए स्वयंसेवकों को भी सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वजीत एवं उनके साथियों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This