Wednesday, August 5, 2026
spot_img

भेड़ीकोना के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पर मनमानी का आरोप….

Must Read

भेड़ीकोना के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पर मनमानी का आरोप….

सक्ती। जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भेड़ीकोना में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पर ग्राम के ग्रामीणों ने मनमानी और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है और उचित कार्यवाही के लिए निवेदन किया है जहां ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा को किया है जिसमें उन्होंने निवेदन किया है कि ग्राम भेड़ीकोना का शासकीय उचित मूल्य का आवंटन ग्राम के ही जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह को प्राप्त हुआ है । दुकान का संचालन, संचालक संतोषी साहू के द्वारा किया जा रहा है। संचाललक संतोषी साहू के द्वारा मनमाने ढंग से शासन के नियमों की अनदेखी कर दुकान का संचालन किया जा रहा है। शासन के नियमानुसार दुकान का संचालन पूरे माह भर किया जाना है , पूरे माह भर दुकान को खोला जाना होता है। ताकि जरूरतमंद व्यक्ति अपने जरूरत के हिसाब से राशन ले सके किन्तु संचालक के द्वारा माह के अंतिम 2-3 दिन ही राशन का वितरण किया जाता है जिससे कई व्यक्ति राशन से वंचित हो जा रहे हैं। संचालक के द्वारा राशन वितरण में भारी अनियमितता की जा रही है माह के अंतिम 2-3 दिन में रात्रि के समय राशन वितरण किया जाता है। पिछले माह दिसम्बर में गांव के कई व्यक्ति जैसे अनुसुईया गोस्वामी, खीकबाई यादव, राशन से वंचित हो गयें हैं। इस माह भी राशन का वितरण आज दिनांक को शुरू नही की है। हमें अंदेशा है कि दुकान संचालक के द्वारा राशन का अवैध रूप से बिक्री किया जा रहा है, इस तरह से मनमानी को लेकर उनके द्वारा ज्ञापन सौंपा है। अब देखना होगा कि कोई उचित कार्यवाही किया जाता है या नहीं।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This