Saturday, May 9, 2026
spot_img

सर्वजन हिताय, बहुजन सुखाय’ का केंद्रीय बजट: विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक कदम — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

Must Read

आरंग | रायपुर 

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने संसद भवन में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे दूरदर्शी सोच, मजबूत संकल्प और समावेशी विकास का बजट बताया है।उन्होंने कहा कि यह बजट ‘सर्वजन हिताय, बहुजन सुखाय’ की भावना को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट कर्तव्य भवन में निर्मित पहला केंद्रीय बजट है, जो नए भारत की कार्यसंस्कृति, जवाबदेही और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का रोडमैप है। बजट के तीन स्पष्ट कर्तव्य उभरकर सामने आते हैं—देश की आर्थिक ग्रोथ को मजबूती देना,आम जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करना,तथा सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को धरातल पर उतारना। मंत्री गुरु साहेब जी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की एक ठोस और व्यावहारिक रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी, श्रमिक एवं उद्यमी—सभी वर्गों को केंद्र में रखकर नीतिगत प्रावधान किए गए हैं, जो सामाजिक संतुलन और आर्थिक सशक्तिकरण दोनों को सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस बजट में कृषि क्षेत्र को सशक्त करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास, रोजगार सृजन, स्टार्टअप एवं एमएसएमई को प्रोत्साहन, डिजिटल इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधान किए गए हैं। ये सभी पहलें देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी सृजित करेंगी। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि यह बजट सामाजिक न्याय और आर्थिक प्रगति के बीच संतुलन स्थापित करता है और भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026–27 के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह बजट राष्ट्र को विकास के नए शिखर तक ले जाने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज़ सिद्ध होगा।

Latest News

*गुरुघासीदास जयंती को मात्र 1दिन 18 दिसम्बर को ही मनाने के गलत निर्णय का विरोध*

*गुरुघासीदास जयंती को मात्र 1दिन 18 दिसम्बर को ही मनाने के गलत निर्णय का विरोध* रायपुर। विश्व भर को मानवता...

More Articles Like This