Sunday, August 16, 2026

केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से विकसित भारत की मजबूत नींव— कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

Must Read

रायपुर, 01 फरवरी 2026 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तथा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी दस्तावेज है। इस बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह बजट युवाओं को कौशल, तकनीक और रोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला रखता है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट है, जिसमें आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को केंद्र में रखा गया है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा, जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को मिलेगा।

       मंत्री श्री साहेब ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन एवं सेवा क्षेत्रों में नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-लिंक्ड ट्रेनिंग से युवा भविष्य-उन्मुख कौशल से लैस होंगे।

उन्होंने कहा कि एआई, आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देकर कार्यबल को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने की ठोस पहल की गई है, जिससे आईटीआई, पॉलिटेक्निक और प्रशिक्षण संस्थानों को नई दिशा मिलेगी। कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण तथा औद्योगिक विकास से जुड़ी घोषणाएं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करेंगी।

       अंत में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना को और सुदृढ़ करता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत के लक्ष्य तक अवश्य पहुंचाएगा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय सक्ती में किया गया ध्वजारोहण

सक्ती । देश के अस्सीवे ( 80वां) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन जिला सक्ती के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों...

More Articles Like This