Sunday, August 16, 2026

नवापारा में बिजली समस्या निवारण शिविर का आयोजन: छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर लोगों को मिली राहत

Must Read

नवापारा में बिजली समस्या निवारण शिविर का आयोजन: छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर लोगों को मिली राहत

खरसिया : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के दौरान जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में नवापारा में बिजली विभाग द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ ग्रामीणों की विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में मुख्य रूप से रविन्द्र प्रकाश गवेल (प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष) शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास और सरकार की बिजली संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उनके साथ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हितेश गवेल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

शिविर के दौरान नवापारा और आसपास के ग्रामीणों ने बिजली बिल में विसंगति, नए कनेक्शन और वोल्टेज की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। बिजली विभाग के उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित

रविन्द्र प्रकाश गवेल (जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि)

हितेश गवेल (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत) गुलाब गवेल,

जयप्रकाश डनसेना प्रभारी ज़ोंबी मंडल,

सुमित गवेल (बकेली)

नवापारा सरपंच राधिका बाई एवं सरपंच प्रतिनिधि ललीत सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

अतिथियों और विभाग के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बिजली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि उनके घरों और खेतों में बिजली की समस्या न रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय सक्ती में किया गया ध्वजारोहण

सक्ती । देश के अस्सीवे ( 80वां) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन जिला सक्ती के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों...

More Articles Like This