Sunday, September 20, 2026

महापुरुषों का निगम द्वारा किए अपमान पर कांग्रेस जनों ने की गांधीगिरी…गांधी प्रतिमा के सामने किया मौन सत्याग्रह…

Must Read

धमतरी डेस्क …….


…..कमीशनों, भ्रष्टाचार के चेम्बरो में महापुरुषों की फोटो को लगाकर ईमानदारी की शपथ ले निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधिगण…

..धमतरी नगर निगम द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अनेक महापुरुषों की तस्वीरों को पहले लावारिस हालत में फेंक देने उसके बाद कचरे की गाड़ी में डालकर ले जाने को लेकर कांग्रेस जनों द्वारा कल से मोर्चा खोल दिया है ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौतम वाधवानी ,नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा आज सेंचुरी गार्डन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह करते हुए महापौर रामू रोहरा पर स्पष्ट आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के लोग उन्हें उनके चेंबर में जाकर महापुरुषों के अपमान का मुद्दा से अवगत कराया तो उसके बाद भी कचरे की गाड़ी में फिर तस्वीरों के साथ अपमानित एवं बुरा व्यवहार करते हुए क्या सिद्ध करना चाहते हैं ।
अब यहां लड़ाई जनता के बीच में राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ नौछावर करने वाले लोगों की अस्मिता के लिए लड़ी जाएगी क्योंकि निगम में निरंकुशता, हठधर्मिता की हद पार कर दी है शहर के हित में तथा जनता के लिए इन पर अंकुश लगाना आवश्यक है जिसके लिए आज महात्मा गांधी के समक्ष मौन सत्याग्रह करते हुए लोकतांत्रिक आंदोलन का शंखनाद किया गया है । मौन सत्याग्रह बैठने वालो में उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद सुमन मेश्राम,सुरज गहरवाल, भागी ध्रुव, गजानंद रजक , सोमेश मेश्राम,राजेश पांडे,देवेंद्र देवांगन उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This