Wednesday, August 5, 2026
spot_img

धमतरी…अग्निवीर भर्ती में …फर्जी दलालों से बच के……पढ़िए ….

Must Read

..धमतरी…सन्देश गुप्ता ….

…धमतरी के इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो चुकी है…यह भर्ती रैली 21 जनवरी तक चलेगी..
इस भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से कुल 8999 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं…
जबकि इस भर्ती में लगभग 1000 युवाओं के चयन का लक्ष्य रखा गया है…



लेकिन इसी बीच एक चिंताजनक बात सामने आ रही है…धमतरी के इंडोर स्टेडियम के आसपास कई दलाल सक्रिय हो गए हैं…जो अभ्यर्थियों को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि…


“आप अंदर जाइए, आपकी नौकरी पक्की करवा देंगे।”

दलाल युवाओं की मजबूरी और उनके सपनों का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं…
वे पैसे लेकर भर्ती पक्की कराने का झांसा दे रहे हैं…जबकि सच्चाई यह है कि अग्निवीर भर्ती पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रक्रिया है…प्रशासन और सेना की ओर से पहले ही साफ किया जा चुका है कि
भर्ती में किसी भी तरह की सिफारिश, दलाली या पैसे का कोई स्थान नहीं है…
ऐसे में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील है कि किसी भी दलाल के बहकावे में न आएं
और किसी को भी पैसे न दें…यदि कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर पैसे मांगता है..
या नौकरी पक्की कराने का दावा करता है…तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस या प्रशासन को दें

 

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This