सपिया खरसिया मार्ग पर शराब दुकान का ग्राम पंचायत ने किया विरोध

Must Read

सपिया खरसिया मार्ग पर शराब दुकान का ग्राम पंचायत ने किया विरोध

खरसिया -सपिया खरसिया मुख्य मार्ग पर प्रस्तावित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान के आवंटन को लेकर ग्राम पंचायत सपिया ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्राम पंचायत की ओर से इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया को लिखित आवेदन सौंपते हुए उक्त मार्ग पर जारी निविदा को निरस्त करने की मांग की गई है।

आवेदन में कहा गया है कि सपिया–खरसिया मार्ग ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों तथा व्यापारियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग से शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर शराब दुकान खोले जाने से सड़क दुर्घटनाओं, असामाजिक गतिविधियों तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

ग्राम पंचायत ने यह भी बताया कि यह मार्ग दो जिलों की सीमा से लगा हुआ है तथा पहले से ही यातायात के दबाव के कारण संवेदनशील बना हुआ है। जनहित एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने प्रशासन से सपिया–खरसिया मार्ग पर प्रस्तावित देशी/विदेशी मदिरा दुकान की निविदा तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This