Monday, August 24, 2026

श्रीमती मीरा बंसल ने किया बंसल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

Must Read

श्रीमती मीरा बंसल ने किया बंसल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन,
आर्ट कम्पीटशन के विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

खरसिया। खरसिया नगर के समाजसेवी परिवार गणेशराम अग्रवाल (पत्रकार) परिवार ने क्षेत्रवासियों को होने वाली शैक्षणिक परेशानियों को देखते हुए सुलभ एवं उच्चशिक्षा प्राप्त हो सके इस पावन उद्देश्य को लेकर खरसिया विकासखण्ड के ग्राम ठुसेकुला में आज बंसल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार अजय बंसल एवं सीए मानस बंसल की माताश्री एवं बंसल पब्लिक स्कूल की एमडी श्रीमती मीरा अग्रवाल के करकमलों द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विदित हो कि वैसे तो खरसिया नगर में अनेक निजी विद्यालय संचालित है इसके बावजूद भी नगरवासियों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को अपने बच्चों को अच्छी एवं सुलभ शिक्षा प्रदान कराने के लिये नगर से अन्यत्र भेजना पड़ता है। क्षेत्रवासियों की इस पीड़ा को समझते हुए खरसिया नगर के वरिष्ठ पत्रकार अजय बंसल एवं सीए मानस बंसल ने क्षेत्रवासियों को होने वाली शैक्षणिक परेशानियों को देखते हुए सुलभ एवं उच्चशिक्षा प्राप्त हो सके इस पावन उद्देश्य को लेकर खरसिया के उत्तरी क्षेत्र में खरसिया-सक्ती मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिस थाना के बगल में ग्राम ठुसेकुला में एक सर्वसुविधायुक्त अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन करने का प्रण लेते हुए एक भव्य स्कूल भवन का निर्माण कराया और दिनांक 29.03.2024 को इस स्कूल भवन का उद्घाटन अपनी माताश्री श्रीमती मीरादेवी अग्रवाल जो कि इस स्कूल की एमडी है के हाथो लोर्कापण कराया। इस संबंध में अजय बंसल द्वारा बताया गया कि उक्त स्कूल में प्ले से लेकर कक्षा सातवी तक की शिक्षा बच्चों को प्रशिक्षति, योग्य एवं कुशल शिक्षकों द्वारा प्रदाय किया जाएगी। वहीं स्कूल प्रबंधन द्वारा दिनांक २९.०३.२०२४ को क्षेत्र के विभिन्न वर्गो के छात्र छात्राओं के लिये आर्ट कम्पीटशन करवाया गया था। जिसका परिणाम भी इस अवसर पर घोषित किया गया जिसमें 06 वर्ष तक के छात्र छात्राओं के ग्रुप में दर्ष अग्रवाल ने प्रथम तथा हर्षित सिंह सिदार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं 7 वर्ष से 10 वर्ष तक के छात्र छात्राओं के ग्रुप में याचना यादव ने प्रथम तथा आदित अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 11 से 15 वर्ष के ग्रुप में ओम पटेल ने प्रथम तथा श्रृष्टी राठौर ने द्वितीय स्थान तो 16 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग में चंचल अग्रवाल ने प्रथम स्थान तो निखिल महंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । उक्त आर्ट प्रतियोगिता में विजयी सभी छात्र छात्राओं को इस अवसर पर प्रशस्ती पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बंसल स्कूल खरसिया के लोर्कापण अवसर पर नगरवासियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे।

फोटो सहित समाचार प्रकाशित करें।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

*बरसते पानी में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में निकला विशाल कांवड़ यात्रा*

*बरसते पानी में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में निकला...

More Articles Like This