सक्ती। डबल इंजन की सरकार माने जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के लिए विभिन्न मद और योजनाओं के तहत लाखों करोड़ो रुपए दे रही है, ताकि कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत सरपंच सचिव उकसा सदुपयोग कर सके मगर इन दिनों नवीन जिला सक्ती के मालखरौदा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम किरकार में कुछ उल्टा देखने को मिल रहा है, जहां प्राथमिक स्कूल परिसर में लाखों रुपए के अहाता निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य एजेंसी सरपंच सचिव द्वारा अहाता निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार करते हुए घटियां क्वालिटी के मटेरियल का उपयोग किया जा रहा जो कि कुछ ही दिनों में टूट सकता है और शासकीय राशि का दुरूपयोग हो जायेगा, कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच सचिव द्वारा अपने जेब भरने के लिए इस तरह के लो क्वालिटी के मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है जिससे उनको मुनाफा मिल सके।
ग्रामीणों को चकमा देने के लिए नहीं लगाया गया है सूचना बोर्ड…

शासकीय नियम के अनुसार प्रत्येक शासकीय निमार्ण कार्य के स्थल पर कार्य प्रारंभ होने के पहले वहां सूचना बोर्ड लगाया जाने का प्रावधान होता है, जिसकी खर्च स्वीकृत कार्य के राशि में शामिल होती है, ताकि आम जनता को यह पता चल सके कि वह क्या कार्य है कितना उसका प्रशासकीय स्वीकृति है आदि मगर यहां ग्राम पंचायत किरकार में इसके विपरीत कार्य स्थल में कही सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे आम जनता भ्रमित हो रहे है कि यह कौन से मद से कार्य कराया जा रहा है, सरकार ने इकसे के लिए कितना पैसा दिया है। अब देखना होगा कि खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदार सरपंच सचिव या अधिकारियों पर क्या कोई कार्रवाई होती है या इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है ।




