रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक और पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘प्रेम के बंधना’ दर्शकों के बीच अपनी दस्तक देने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ने लगी है। खास बात यह है कि फिल्म में आकांक्षा बंजारे अपनी अहम भूमिका के जरिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ी इस फिल्म में रिश्तों की अहमियत, भाई-बहन का निस्वार्थ प्रेम, परिवार के प्रति समर्पण और आपसी विश्वास जैसे भावनात्मक पहलुओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

फिल्म के ट्रेलर में कलाकारों की झलक और कहानी की भावनात्मक प्रस्तुति दर्शकों को फिल्म देखने के लिए उत्साहित करती है। वहीं आकांक्षा बंजारे की मौजूदगी फिल्म को लेकर खास चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके अभिनय को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता है।
फिल्म में करण खान, शालिनी, जित्तू सहित अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
20 नवंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही ‘प्रेम के बंधना’ छत्तीसगढ़ी दर्शकों के लिए पारिवारिक मनोरंजन का एक खास अनुभव लेकर आने की तैयारी में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आकांक्षा बंजारे और फिल्म की पूरी टीम दर्शकों का दिल जीतने में कितनी सफल होती है।




