छत्तीसगढ़ी सिनेमा में आकांक्षा बंजारे की खास मौजूदगी, ‘प्रेम के बंधना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा की उभरती और प्रतिभाशाली अभिनेत्री आकांक्षा बंजारे एक बार फिर अपनी खास मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं। छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति की मिठास से सजी आगामी पारिवारिक फिल्म ‘प्रेम के बंधना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आकांक्षा बंजारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

फिल्म में आकांक्षा बंजारे के साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता करन खान भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी पारिवारिक रिश्तों, भाई-बहन के निस्वार्थ प्रेम, परिवार के प्रति समर्पण और भावनाओं के खूबसूरत ताने-बाने पर आधारित है।

 

आकांक्षा बंजारे की भूमिका फिल्म का एक खास आकर्षण है। ट्रेलर में उनकी मौजूदगी और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ी कहानी दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही है।

 

 

छत्तीसगढ़ी बोली, संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ी यह फिल्म दर्शकों को अपनी मिट्टी और अपनों के करीब महसूस कराने का प्रयास करती है।

 

खास बात यह है कि ‘प्रेम के बंधना’ 20 नवंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब देखना होगा कि आकांक्षा बंजारे और करन खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।

  • सक्ती टाइम्स | मनोरंजन समाचार
विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

पिता ही थे परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष, बेटी की परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंडल में शिकायत

सिमगा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय से जुड़ा मामला, परीक्षा नियमों के उल्लंघन और पद के दुरुपयोग के आरोप,...

More Articles Like This