गुरु घासीदास बाबा जयंती पर राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता

Must Read

गुरु घासीदास बाबा जयंती पर राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता*

खरसिया, रायगढ़ (छ.ग.) | संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास बाबाजी जयंती (18 दिसम्बर) के पावन अवसर पर काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया द्वारा राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का यह सातवाँ सफल वर्ष है जिसे लेकर साहित्यकारों और समाज के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय गुरु घासीदास बाबाजी के मानवतावादी संदेश “मनखे-मनखे एक बरोबर” पर आधारित रखा गया है। छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी, दोनों भाषाओं में कविता, गीत, ग़ज़ल, छंदबद्ध या छंदमुक्त किसी भी रूप की मूल रचनाएँ आमंत्रित हैं। रचनाएँ भेजने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है जबकि परिणाम 30 दिसम्बर की शाम घोषित किए जाएँगे।

प्रतियोगिता में प्राप्त रचनाओं का मूल्यांकन पाँच वरिष्ठ साहित्यकार करेंगे। उनके द्वारा दिए गए अंकों (20 में से) के आधार पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, साल, श्रीफल, कलम एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सभी प्रतिभागियों को मैडल, कलम एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति के निर्णयानुसार हर वर्ष यह प्रतियोगिता पूर्णतः नि:शुल्क आयोजित होती है तथा इसका उद्देश्य साहित्य सृजन को बढ़ावा देना व सामाजिक सौहार्द्र को मजबूत करना है। पूर्व वर्षों में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके प्रतिभागियों से रचनाएँ न भेजने का आग्रह किया गया है।

रचनाएँ केवल समिति द्वारा जारी निम्न वाट्सएप नंबरों पर ही स्वीकार की जाएँगी – 8827261009, 9669513949, 9907168707, 8349853505, 9630074650, 7000728357, 8120587822, 9039840941।

काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया, जिला रायगढ़ छग. ने समस्त सम्माननीय रचनाकारों से अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This