मुंगेली में गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व की भव्य शुरुआत

Must Read

प्रेस विज्ञप्ति

मुंगेली में गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व की भव्य शुरुआत

परम् पूज्य गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में प्रदेश स्तरीय सतनाम शोभायात्रा का दिव्य शंखनाद

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम में बढ़ी गरिमा

गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व में चारों गुरुजनों की संयुक्त उपस्थिति, मुंगेली में उमड़ा आस्था का सैलाबमुंगेली/रायपुर/छत्तीसगढ़ — गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सतनामी समाज के गौरव, आन-बान-शान, आदेशक, निर्देशक, मार्गदर्शक एवं परम पूजनीय गुरु बालदास साहेब जी के पावन सानिध्य में प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम शोभायात्रा का अत्यंत दिव्यता और गरिमा के साथ शुभारंभ हुआ। प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी गुरु प्रकाश पर्व की शुरुआत मुंगेली स्थित सतनाम भवन के शेतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना से की गई, जहाँ परम् पूज्य गुरु बालदास साहेब जी ने मानव समाज एवं समस्त संत समाज के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामनाएँ कीं। इस पवित्र आयोजन में गुरुदेव जी के साथ सतधारी गुरु सोमेश बाबा जी, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी, एवं गुरु सौरभ साहेब जी की संयुक्त उपस्थिति ने गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व को अद्वितीय आध्यात्मिक ऊर्जा, उत्साह एवं भव्यता प्रदान की। चारों गुरुजनों का एक साथ उपस्थित होना समाज के लिए सौभाग्य एवं गौरव का क्षण रहा।शोभायात्रा के दौरान परम् पूज्य गुरु बालदास साहेब जी तथा सतधारी गुरु सोमेश बाबा जी भव्य रथ में विराजमान होकर श्रद्धालुओं के अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवं गुरु सौरभ साहेब जी घोड़े पर सुशोभित होकर समाजजनों का अभिनंदन ग्रहण कर रहे थे। गुरुजनों के दर्शन हेतु नगर के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। डीजे धुमाल, रथ-बग्गी, आतिशबाजी एवं साहेब सतनाम के जयघोष से पूरा मुंगेली शहर सतनाममय हो उठा। भव्य शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए मंडी प्रांगण पहुँची, जहाँ आयोजित मुख्य कार्यक्रम में चारों गुरुजनों ने मंच से समाज को गुरुवाणी के माध्यम से आशीर्वचनों की वर्षा करते हुए गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व प्रारंभ की शुभकामनाएँ प्रदान कीं। गुरुजनों के सान्निध्य में उपस्थित श्रद्धालु, समाजजन एवं संत-समाज आध्यात्मिक उत्साह से अभिभूत रहे। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, विभिन्न राजमहंत, जिला महंत, अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी, सतनामी समाज के वरिष्ठजनों, सदस्यों एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। पूरे कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए अखिल भारतीय सतनाम सेना मुंगेली, सतनामी समाज के पदाधिकारीगण, युवा साथियों, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं को गुरुजनों ने हृदय से आशीर्वाद और बधाई प्रदान की।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This