एसआईआर 2026 का उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 बीएलओ सम्मानित

Must Read

धमतरी डेस्क …

धमतरी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) के तहत मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्रदान करने एवं गणना प्रपत्रों को डिजीटाईज करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शत्-प्रतिशत डिजिटाईजेशन के लिए जिले के 19 बीएलओ को आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर रीता यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पवन प्रेमी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वालों में सिहावा विधानसभा के भोभबाहरा की नरीता नेताम, मुरूमडीह अंजना नेताम, श्री टेकेश्वर कुमार साहू, आमझर, श्रीमती बिमलेश्वरी धृतलहरे, मैनपुर, श्रीमती संगीता कावड़े, हितली, श्रीमती लक्ष्मी साहू, माड़मसिल्ली, श्री खेमराज साहू, पंडरीपानी रैयत, श्रीमती भगवती यादव, सांकरा, श्रीमती देविका झुरातराई, श्री देवराज कावड़े, भोथापारा, श्रीमती बुन्दाबाई धु्रव, कुम्हड़ा, श्रीमती फुलेश्वरी साहू, बकोरी शामिल है। इसी तरह धमतरी विधानसभा की श्रीमती वेदश्री तिवारी, गुजरा, श्री खिलेश्वर साहू, जालमपुर, श्रीमती सुखबती बघेल, चिखली, श्री संजय गुप्ता, बठेना वार्ड, श्री दिलीप कुमार ध्रुव, तेन्दूकोना और कुरूद विधानसभा के श्रीमती सीमा मेश्राम, कन्हारपुरी तथा श्री तेज साहू, परसवानी सम्मिलित हैं।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

*प्रभार जिला सक्ती में ‘सरकार आपके द्वार’, सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब* *हितग्राहियों को...

  *प्रभार जिला सक्ती में ‘सरकार आपके द्वार’, सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब* *हितग्राहियों...

More Articles Like This