*ग्राम रनपोटा में चतुर्थ वर्ष आयोजित होने जा रहा तीन दिवसीय विशाल सतनाम मेला*

Must Read

*ग्राम रनपोटा में चतुर्थ वर्ष आयोजित होने जा रहा तीन दिवसीय विशाल सतनाम मेला*

सक्ती। सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम रनपोटा में चतुर्थ वर्ष आयोजित होने जा रहा है तीन दिवसीय विशाल सतनाम मेला इसी तारतम्य में आज मेला समिति ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिला सक्ती के प्रभारी मंत्री व सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया है ।

इस अवसर पर समिति की ओर से —ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि अविनाश साहू,उपसरपंच प्रतिनिधि कीर्तन निराला, हरि जांगड़े, ठाकुर निराला, लक्ष्मण लहरें,सहित कन्हैया जायसवाल, देवेन्द्र निराला उपस्थित रहें। मेला समिति द्वारा दिए गए स्नेहमय आमंत्रण को मंत्री गुरु साहेब जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए मेला के सफल, भव्य और दिव्य आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किए है साथ ही डभरा में आयोजित संविधान दिवस के मंच से गुरु साहेब जी ने उपस्थितजनों को ग्राम रनपोटा के इस विशाल सतनाम मेला के लिए आमंत्रित भी किए है। समिति ने समस्त ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि आगामी तीन दिवसीय मेला में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समाज,सर्वसमाज एवं संस्कृति को समृद्ध करने में सहभागी बनें।*

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This