Thursday, October 1, 2026

दशहरे की रात सास और दामाद की निर्मम हत्या 

Must Read

दशहरे की रात सास और दामाद की निर्मम हत्या

 

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गाँव में दशहरे की रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। माझा पारा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग सुकमेत सिदार और उनके 60 वर्षीय दामाद लक्ष्मण सिदार मृत पाए गए। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि दोनों की गला घोंटने से मौत हुई हो सकती है, पर वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही संभव होगी। परिजनों पर हमला उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। घटना में सुकमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल हैं और नाज़ुक हालत में टिंगनी अस्पताल में भर्ती हैं।

 

 

मुआवज़ा राशि पर शंका जताई जा रही है

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक सुकमेत सिदार को हाल ही में प्लांट से बड़ी मुआवज़ा राशि मिली थी। इसी आधार पर आशंका है कि यह डबल मर्डर संपत्ति के बँटवारे या मुआवज़ा राशि को लेकर परिवार या नज़दीकी रिश्तेदारों के बीच चल रहे तनाव का परिणाम हो सकता है। गाँव में चर्चा है कि वारदात के पीछे कोई करीबी व्यक्ति ही शामिल हो सकता है।

 

 

पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कुमार गौरव ने तत्काल एसडीओपी सिद्धांत तिवारी को बताया। गुरुवार सुबह धरमजयगढ़ एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और अन्वेषण शुरू किया। पुलिस ने मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लिया है और दोनों से सघन पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट व हिरासत में लिए गए लोगों की पूछताछ के बाद ही सामने आएगी।

 

फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

फॉरेंसिक एक्सपर्टों की टीम घटनास्थल पर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत किरकार में कराया जा रहा है अहाता निर्माण के नाम पर गुणवत्ताविहीन कार्य

सक्ती। डबल इंजन की सरकार माने जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के...

More Articles Like This