Thursday, October 1, 2026

खरसिया में ईएसआईएस डिस्पेंसरी एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन

Must Read

*खरसिया में ईएसआईएस डिस्पेंसरी एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन*

 

*ईएसआईएस से आम जनताओं को मिलेगा लाभ*

 

*खरसिया:-* चिकित्सा देखभाल और बीमारी मातृत्व व रोजगार के मामले में अन्य सुरक्षा हित लाभों की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने खरसिया विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौहापाली सामुदायिक भवन शासकीय आईटीआई के पास औषधालय शाखा कार्यालय का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच गीता देवी राठिया के हाथों फीता काटकर किया गया। अब तक खरसिया विधानसभा क्षेत्र में ईएसआईएस औषधालय शाखा कार्यालय नहीं था अब इस शाखा कार्यालय खुलने से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, राइस मिल, गुडाकू फैक्ट्री या कोई भी कंपनी में कार्य श्रमिकों नियोक्ताओं बीमितो के साथ-साथ उनके परिवार जनों को ईएसआईएस की सेवाएं उनके दरवाजे तक उपलब्ध होगी। इस अवसर पर डॉ रविकांत कुजूर डीडीओ रायगढ़, डॉ सुरेश चौधरी आईएमओ, डॉ विनोद दर्शन, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर मुकेश भारती, मनी शंकर लहरी, नरेंद्र पाल, नंदनी गबेल, खगेश कुमार लहरे आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत किरकार में कराया जा रहा है अहाता निर्माण के नाम पर गुणवत्ताविहीन कार्य

सक्ती। डबल इंजन की सरकार माने जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के...

More Articles Like This