Tuesday, August 11, 2026
spot_img

*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सक्ती द्वारा किया जा रहा अस्पतालों का निरीक्षण, साफ सफाई अभियान और उपलब्ध सेवाओं का लिया जायजा* 

Must Read

*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सक्ती द्वारा किया जा रहा अस्पतालों का निरीक्षण, साफ सफाई अभियान और उपलब्ध सेवाओं का लिया जायजा*

सक्ती। सक्ती जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में पदस्थ डॉ पूजा अग्रवाल के द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अस्पताल के सभी हिस्से साफ-सुथरे हैं और स्वच्छता मानकों का पालन हो रहा हैं कि नहीं इसी क्रम में आपको बता दे की दिनांक 20.08.2025 दिन बुधवार को सुबह 11:30, अपने स्वास्थ्य टीम के साथ शहर के 50 बिस्तर एमसीएच अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भंडार कक्ष में रखी गई उपयोगी सामग्री (प्रचार प्रसार स्वास्थ्य, सेवा पुस्तिका इत्यादि) को तत्काल वितरण करने तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एलोकेट करने के निर्देश दिए तथा अनुपयोगी समाग्री को नियमानुसार हटाने को कहा है।

 

*साफ सफाई को लेकर दिए विशेष निर्देश*

 

वही आपको बता दे की स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में साफ सफाई की सामग्री उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बीएमडब्लू के तहत (डस्टबिन) नीला,पीला,लाल अलग अलग रंग की सुखा कचरा, गीला कचरा बायोमेडिकल वेस्ट इत्यादि हेतु सभी सामाग्री को अस्पताल के सभी कक्ष के कोने कोने में रखने के निर्देश डॉ पूजा अग्रवाल द्वारा दिए गए है।इनफेक्शन कंट्रोल के तहत अस्पताल परिसर में सफाई कर्मचारियों के साथ के पूरे अस्पताल परिसर का साफ सफाई किया गया , तथा प्रोटोकॉल के तहत बायोमेडिकल वेस्ट का निष्पादन करने के महत्व के बारे में बताया गया।

*आम जनता को स्वच्छता के लिए जागरूक करने की कही बात….*

सी एम एच ओ डॉ पूजा अग्रवाल के द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्वच्छता के महत्व और बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता के उपायों के बारे में शिक्षित किया तथा कचरे को रखी गई निर्धारित डस्टबिन में रखने की अपील की गई। इन प्रयासों के माध्यम से,आम जनो को अपील किया कि अस्पताल में साफ-सफाई बनी रहे, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और बीमारियों का खतरा कम हो। उक्त निरिक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई।* 

*▪️रायगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई।*   रायगढ़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग...

More Articles Like This