पीएम श्री केवि धमतरी में हुआ विद्यार्थी परिषद् का गठन

Must Read

धमतरी डेस्क…..

पीएम श्री केवि धमतरी में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 26 जुलाई को हुआ, जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य गिरीश बाबू कुस्तवार थे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बैज एवं सैश पहनाकर चयनित सदस्यों का सम्मान किया गया मुख्य अतिथि ने सभी सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई | उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए सभी को विद्यालय के प्रशासनिक, शैक्षिक तथा गैर शैक्षिक क्रियाकलापों में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रेरित किया | कार्यक्रम प्रभारी धनेश्वर राम साहू ने बताया कि सभी पदों के प्रतिनिधि बालिका और बालक दोनों वर्गों से चुने गये हैं | जिसमें शाला नायिका-पलक साहू, शाला नायक-तुषांत कुमार साहू, स्पोर्ट्स कैप्टन- अपर्णा सिन्हा और सूर्यप्रकाश नेताम, सीसीए कैप्टन- अभिज्ञा गोस्वामी और हिमांशु सोनबेर, डिसिप्लिन कैप्टन-धर्मिष्ठा महाजन और हर्षल मेश्राम, उप शाला नायिका-साक्षी डोंगरे, उप शाला नायक-गगन सतदेवे मेश्राम, स्पोर्ट्स वाईस कैप्टन-स्वास्तिका सिंह और पुष्कर साहू, सीसीए वाईस कैप्टन- न्यासा और पुष्पेन्द्र तथा डिसिप्लिन वाईस कैप्टन के रूप में जाह्नवी साहू और भावेश निषाद ने अपने पद की शपथ ली | प्राथमिक विभाग से आस्था देवांगन ने ब्लॉसम और देवांश सिंह ध्रुव ने सनशाईन के पद की शपथ ली | सुरेश देवांगन ने बताया कि विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन सदनों में बांटा गया है जिसके कैप्टन और वाईस कैप्टंस को भी उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई | कार्यक्रम का सञ्चालन धनेश्वर राम साहू ने किया | कार्यक्रम में गोपी राम खोरवाल, योगेश नेताम, योगिता, सुलभा चंद्राकर, प्रतिभा साहू, अभिषेक गोयल, ममता कोहर, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे |

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This