ग्राम गिरौद में बरसात के पानी से परेशान ग्रामीण, मूलभूत सुविधाओं की है कमी

Must Read

ग्राम गिरौद में बरसात के पानी से परेशान ग्रामीण, मूलभूत सुविधाओं की है कमी

रायपुर

जनपद पंचायत धरसीवा के ग्राम गिरौद के ग्रामीण इस बार की बरसात में गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लगातार बारिश के कारण गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे ग्रामीणों के घरों में पानी घुसने लगा है। इससे न केवल उन्हें दैनिक जीवन में कठिनाई हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं।

 

ग्रामीण ने बताया, हमारे घरों में पानी भर गया है। हमें रात में सोने में भी परेशानी हो रही है।स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली आवश्यकता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि वे उनकी समस्याओं को गंभीरता से लें और उचित कदम उठाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके। यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो ग्रामीणों को और भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This