वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश… धमतरी पुलिस की बड़ी कामयाबी

Must Read

धमतरी डेस्क…

आरोपियों से 17 चोरी की मोटर सायकलें बरामद- अनुमानित कीमत 4 लाख रूपये

धमतरी जिले एवं आस-पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्यवाही में कुल 17 चोरी की मोटर सायकलें बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहनों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 04 लाख रूपये आँकी गई है।

घटना का विवरण

दिनांक 04.07.2025 को प्रार्थी उत्तम तिवारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने ए.यू. बैंक के सामने अपनी हीरो फैशन प्रो (CG-05-X-8420) मोटर सायकल खड़ी की थी, जो कुछ समय पश्चात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वही टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पतासाजी की गई। एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने पर पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार की।

मुख्य आरोपी का कबूलनामा और जप्ती

मुख्य आरोपी कश्यप पटेल, निवासी अड़ेगा, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव द्वारा पूछताछ में धमतरी सहित अन्य जिलों से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया। उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से कुल 17 मोटरसायकलें बरामद की गईं, जिनमें शामिल हैं:
▪️13 – एचएफ डिलक्स
▪️02 – स्प्लेंडर
▪️01 – टी.के.एस. स्पोर्ट्स
▪️01 – पैशन प्रो
चोरी की गई गाड़ियों को आरोपी द्वारा विल्लू कोर्राम एवं गणेश भारद्वाज को बेचे जाने की जानकारी मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

▪️ *कहां-कहां से हुई थी मोटर सायकल चोरी -:* एयू बैंक टिकरापारा पास धमतरी से
दूसरा श्रीराम हॉस्पिटल के पास,तीसरा चटर्जी अस्पताल के पास
04 मोटर सायकल अंगारमोती परिसर गंगरेल से बाकी अन्य जिले कांकेर के चारामा बाजार 07 मोटर सायकल एवं लखनपुरी से 01 कोरर से 02 मोटर सायकल चोरी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपीयो का पता

*(01)* कश्यप पटेल, पिता फागुराम पटेल (उम्र 54 वर्ष)
निवासी – ग्राम अड़ेगा, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)
*(02)* विल्लू कोर्राम, पिता मनसाय कोर्राम (उम्र 29 वर्ष)
निवासी- ग्राम छींदपारा, थाना माकड़ी, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)
*(03)* गणेश कुमार भारद्वाज, पिता स्व. गुहाराम भारद्वाज (उम्र 57 वर्ष)
निवासी- ग्राम जरनडीह, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव (छ.ग.)

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की संपत्ति बरामद होने तथा आरोप सिद्ध होने पर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 174/2025, धारा 303(2), 317(2), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This