धमतरी युवाओं की गरिमामयी भागीदारी के साथ न्याय यात्रा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न

Must Read

धमतरी डेस्क 

धमतरी युवाओं की गरिमामयी भागीदारी के साथ न्याय यात्रा का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं NSUI प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे की उपस्थिति में ऐतिहासिक कदमताल


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “न्याय यात्रा” के अंतर्गत आज पदयात्रा का दूसरा दिन था, जिसमें लगभग 12 किलोमीटर की दूरी तय की गई। यह यात्रा जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों को बचाने की आवाज़ के साथ लगातार जनसंपर्क और जनजागरण का माध्यम बनती जा रही है।

इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कर रहे हैं, जिनकी अगुवाई में आज हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कदम से कदम मिलाया।

विशेष रूप से आज की यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं AICC महासचिव भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा तथा NSUI प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने युवाओं में जोश और ऊर्जा भर दी।

इस अवसर पर धमतरी जिले से NSUI जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा छात्र कार्यकर्ता पदयात्रा में सम्मिलित हुए और जनहित के मुद्दों को लेकर अपना संकल्प दोहराया।

राजा देवांगन ने कहा: “यह सिर्फ एक पदयात्रा नहीं बल्कि आवाज़ है बस्तर के अधिकारों की, हक़ की और भविष्य की। छात्रहित, रोजगार, शिक्षा और संसाधनों की रक्षा के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से खड़े हैं।”

पूरे रास्ते भर लोगों का भारी समर्थन, स्वागत और जुड़ाव देखने को मिला। इस यात्रा में हर वर्ग, हर पीढ़ी के लोग साथ चल रहे हैं – यह स्पष्ट संकेत है कि जनता अब अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो चुकी है।

न्याय यात्रा का उद्देश्य:
• बस्तर के खनिज संसाधनों की लूट रोकना
• जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का हक़ सुरक्षित करना
• निजीकरण के खिलाफ जनआवाज बनाना
• युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को उठाना

यात्रा का समापन 29 मई 2025 को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ होगा, जो आने वाले जनांदोलन की आधारशिला सिद्ध होगा।

इस पदयात्रा में धमतरी से विशु देवांगन, कृष्णा मरकाम,उदित नारायण साहू ,पारसमणी साहू, चितेंद्र साहू, तेजप्रताप साहू, अरविंद यादव, लिकेश साहू शामिल हुये…..

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This