Wednesday, August 5, 2026
spot_img

**श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के १०६ वीं महाआरती में पंडित रजनीश पांडे हुए शामिल…* 

Must Read

**श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के १०६ वीं महाआरती में पंडित रजनीश पांडे हुए शामिल…*

*महाआरती धार्मिक जागरण की दिशा में सशक्त पहल…अधिवक्ता चितरंजय*

 

सक्ती, नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १०६ वीं महाआरती में शामिल पंडित रजनीश पांडे (छुरी) के साथ श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।

इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला के षष्ठोपचार पूजन के पश्चात आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने फोटोग्राफी किया।

आज पंडित रजनीश पांडे ने महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में प्रभु के दर्शन हुए जिसके लिए मैं सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ।

*उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को धार्मिक जागरण की दिशा में सशक्त पहल है।*

आज सभी ने मंगलवार की १०६ वें महाआरती के बाद हमेशा की तरह सामूहिक हनुमान चालीसा का समवेत स्वर से संगीतमय पाठ किया गया।

आज की प्रातः श्रृंगार लीलाधर सिंह, अलका रोशनी, कृष्ण कंवर शाम का श्रृंगार अशोक खेतान तथा भोग प्रसाद आनंद पेट्रोल पंप, यातायात थाना, अमित तंबोली तथा बृजेश शर्मा के द्वारा विशेष खिचड़ी भोग का वितरण किया ।

सिंदुराभिषेक सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, पवन शर्मा तथा सुंदर कांड पाठ श्याम रावलानी, गीतेश पांडे, आदित्य अग्रवाल, अमन डालमिया, विकास प्रियंका गबेल, मोहनलाल पटेल, ओंकार यादव के द्वारा कराया गया।

*आज महाआरती का हमारे हनुमान यूट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया गया जिसे श्रद्धालु अपने मोबाइल में *हमारे हनुमान यूट्यूब चैनल* को सबस्क्राइब कर संपूर्ण महाआरती का दर्शन कर सकते हैं।*

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This