धमतरी पुलिस यातायात द्वारा सुशासन त्यौहार,समाधान शिविर परसतराई एवं सिंगपुर में स्टॉल लगाकर लोगों को दिया गया यातायात नियमों की जानकारी

Must Read

सन्देश गुप्ता …धमतरी 

धमतरी पुलिस यातायात द्वारा सुशासन त्यौहार,समाधान शिविर परसतराई एवं सिंगपुर में स्टॉल लगाकर लोगों को दिया गया यातायात नियमों की जानकारी

धमतरी पुलिस यातायात द्वारा समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताते हुए,पंप्लेट बांटकर किया जा रहा है यातायात नियमों के प्रति जागरूक

धमतरी पुलिस,यातायात स्टॉफ द्वारा हो रहे सड़क दुर्घटना को देखते हुए यातायात जागरूकता अभियान के तहत आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर,सड़क सुरक्षा को बढ़वा देने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।जिसके तहत ग्राम परसतराई एवं ग्राम सिंगपुर में सुशासन त्यौहार के समाधान शिविर में आये लोगों को जागरूक किया गया एवं यातायात जागरूकता के संबंध में पंप्लेट भी वितरण किया गया।

 

जिसमें यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यातायात अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया गया कि मार्ग में लगे यातायात संकेतों का पालन करने से सड़क दुर्घटना से बची जा सकती है, हेलमेट सीट बेल्ट के उपयोग से गंभीर चोट लगने से बचाव होता है, वाहन चलाने के दौरान ओवर स्पीड,शराब सेवन,रांग साईड,तीन सवारी ना चलने एवं वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करने से बचना चाहिए,के संबंध में बताया गया तथा अपने जीवन में यातायात नियमों का हमेशा पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।उक्त कार्यक्रम में,सउनि.रामकृष्ण साहू,प्रआर. उत्तम साहू,पेमन साहू,बिरेन्द्र चंद्राकर,आर.संदीप यादव,जीवन साहू का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन सतनाम के संदेश से गूंजेगा...

More Articles Like This