Friday, September 25, 2026

ना गाडी खरीदूँगा, ना जमीन, ना सोना चांदी और ना ही कोई और संपत्ति – लीलाधर बानू खूंटे

Must Read

*अच्छे लोग राजनीति में नहीं आएंगे तो बुरे लोगों का ही राज चलाता रहेगा 
———————————————–
रायगढ ऑटो रिक्शा वाले महापौर प्रत्याशी लीलाधर बानू खूंटे के द्वारा जोरो सोरो से चुनाव प्रचार प्रसार किया जा रहा है खासकर के गरीब वर्ग क्षेत्र में बानू खूंटे को ज्यादा प्यार मिल रहा है। क्योंकि बानू खूंटे भी दलित नेता है और उनका घर भी गली मोहल्ले में है और उनके पिता जी भी किसान और हेमली का काम करते थे। इसलिए बानू खूंटे गरीबी को बहुत नजदीक से समझते और जानते हैं। प्रचार प्रसार के दरमियान बानू खूंटे नें जनता से अपील किया की जब तक राजनीती में अच्छे लोग नहीं आएंगे तब तक बुरे लोगों का राज बना रहेगा। जिससे क्षेत्र का विकास तो कोसों दूर बल्कि भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा में आ जायेगा। और रायगढ़ के साथ यही हो रहा है। आज रायगढ़ अव्यवस्थाओं का गढ़ बन चूका है मध्य शहर में ट्रैफ़िक इस कदर हावी है की अगर आप पुराने शनि मंदिर से सुभाष चौक और स्टेशन से सुभाष चौक और सुभाष चौक से केवड़ाबाड़ी आना जाना करते है तो महज 1किलोमीटर को पार करने में घंटो का वक्त लग जाता है। दूसरा मुख्य समस्या संजय मार्केट का है जिसकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है बेतर्तिब नाली, गन्दगी और अव्यवस्थित सब्जी दुकान का पसरा देखकर आप खुद सोच में पड़ जायेंगे की इतने सालों से इनका निराकरण क्यों नहीं हो पाया। पिछले शासन काल में तो 14 करोड़ पास भी हुआ पर उस पैसे को भी ख़राब राजनीती के कारण वापस कर दिए। पर्यावरण और प्रदुषण के दंस को रायगढ़ पिछले कई दशकों से झेल रहा है। रायगढ़ के इर्द गिर्द दर्जनों के तादात में फैक्ट्री और प्लांट है जिससे भारी तादात में गंदगी और ख़तरनाक गैसों का रिसाव होता है। ये फैक्ट्री अपना मुनाफा भरपूर कमा रहें है और बुरे नेताओं के घर भी इन्ही फैक्ट्रीयों से आबाद होता है जबकि इन फैक्ट्रीयों से टैक्स लेकर शहर को अच्छे से चलाया जा सकता है लेकिन इसके विपरीत गरीब तबके के लोगों से तरह तरह के टैक्स लेकर शहर को चलाया जा रहा है। बानू खूंटे एक स्वच्छ और ईमानदार राजनीती की शुरुआत करते हुए ऐलान किया की अब शहर को गरीब के टैक्स से नहीं बल्कि फैक्ट्रीयों के टैक्स लेकर चलाया जायेगा। लीलाधर बानू खूंटे नें यह भी ऐलान किया की वो अगर महापौर जीतकर आते हैं तो वो ना तो गाड़ी कार खरीदेंगे ना ही जमीन ना ही सोना चांदी और ना ही किसी प्रकार की अन्य सम्पति इसके अलावा उनको जो भी मानदेय मिलेगा उसी से जीवन यापन करते हुए एक स्वच्छ साफ राजनीती का शुरुआत करते हुए रायगढ़ नगर निगम को मेट्रो सिटी के तर्ज में डेवलप करते हुए कायाकल्प करेंगे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This