ग्राम पंचायत नगझर में पेवर ब्लाक के कार्य के नाम में लाखों का भ्रष्टाचार….

Must Read

ग्राम पंचायत नगझर में पेवर ब्लाक के कार्य के नाम में लाखों का भ्रष्टाचार….

करन अजगल्ले 9399403417

सक्ती। नवीन जिला सक्ती के मालखरौदा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नगझर में सरपंच सचिव द्वारा भारी भ्रष्टाचार कार्य देखने को मिल रहा है बता दें कि ग्राम के तीन स्कूल जो निम्न प्रकार के है शासकीय प्राथमिक शाला दर्रिपारा जहा चार लाख 29 हजार रुपए , शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती नगझर में 11 लाख 71 हजार रुपए वही शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नगझर में 8 लाख 71 हजार रुपए के लागत से वित्तीय वर्ष 2022-23 में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत ग़ेब फिलिंग मद से निर्माण कार्य किया गया है जिसमें कार्य एजेंसी सरपंच सचिव ग्राम पंचायत नगझर द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसमें निर्माण के नाम पर खानापूर्ति करते हुए दिए गए स्टीमेट के आधार पर पूर्ण कार्य नहीं कराया गया है इस तरह के कराए गए गुणवत्ता हीन कार्य को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह भी पता चल रहा है कि ग्राम पंचायत नगझर के इस पेवर ब्लाक वाले कार्य को सरपंच सचिव द्वारा ठेकादारी के माध्यम से पूर्ण कराया गया है। इस कार्य के लिए वही के किसी स्थानीय पेवर ब्लाक के व्यापारी को ठेका देकर कार्य को करवाया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस तरह के खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या ठोस कदम उठाते है या इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

 

*यह कार्य सरपंच के द्वारा ही करवाया गया है, दो स्कूल के पेवर ब्लाक वाला काम पूरा हुआ है एक जगह के दर्रिपारा वाला में थोड़ा दिक्कत हुआ है पूर्ण नहीं लगा है।*

*बलिराम जाटवर ( सचिव ग्राम पंचायत नगझर)*

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This