*खरसिया में 14 दिसंबर को होगा काव्य कलश परिवार का भव्य वार्षिक अधिवेशन*
————-
*वार्षिकांक विमोचन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में जुटेंगे प्रदेशभर के साहित्यकार*
खरसिया | काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच, खरसिया (जिला रायगढ़) द्वारा पंचम वार्षिक अधिवेशन, सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन 14 दिसंबर 2025, रविवार को लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम, ठाकुरदिया खरसिया में होगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस विशाल साहित्यिक महोत्सव में प्रदेशभर के साहित्यकार शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष माननीय कमल गर्ग उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता जगरानी देवी महाविद्यालय के संचालक व विंध्य अवार्ड जुरी कमेटी (मुम्बई) के ब्रांड एम्बेसडर माननीय डॉ. बृजभूषण द्विवेदी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में उपाध्यक्ष न.पा.प. खरसिया मान. अवधनारायण सोनी, वरिष्ठ साहित्यकार मान. रमेश सिंघानिया, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रायपुर के समन्वयक व साहित्यकार मान. रामेश्वर शर्मा, काव्य कलश मंच के संरक्षक मान. असरफीलाल सोनी, स्वतंत्र लेखिका शायरा डॉ. बीना सिंह रागी (भिलाई), हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के संरक्षक श्री मनोज गोयल, अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री विन्नी सलुजा तथा सामाजिक कार्यकर्ता व गौसेवक श्री राकेश केशरवानी शामिल होंगे।
मंच के संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, सचिव महेन्द्र कुमार राठौर, सक्रिय सदस्य पी. यादव ‘ओज’, सलाहकार वेदराम चौहान, हरप्रसाद ढेढ़े व राधेश्याम पटेल सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार और सदस्य कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति देंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गीत से होगी जिसे प्रस्तुत करेंगे पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, वहीं स्वागत गीत राधेश्याम पटेल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। उद्बोधन मंच के संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर तथा उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे देंगे। इसके उपरांत अतिथियों के करकमलों से काव्य कलश पत्रिका-2025 का विमोचन किया जाएगा।
आयोजन में विभिन्न श्रेणियों में कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों व रचनाकारों का सम्मान किया जाएगा। उपनाम सम्मान, साहित्य रत्न, समाज गौरव, काव्य कलश रत्न, कला रत्न, कर्णधार सम्मान तथा महतारी भाखा सम्मान के लिए मंच द्वारा चयनित रचनाकारों का सम्मान अतिथियों के हाथों किया जाएगा। इसके अलावा काव्य कलश रक्तवीर सम्मान तथा काव्य कलश प्रकृति रक्षक सम्मान से भी कई साहित्यसेवी, पर्यावरणप्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता अलंकृत होंगे।
उपनाम सम्मान के लिए श्री कन्हैया लाल गुप्ता और श्री सुरेन्द्र केंवट का चयन किया गया है। काव्य कलश साहित्य रत्न सम्मान से बाराद्वार के वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमेश सिंघानिया तथा रायगढ़ के श्री पुरुषोत्तम ठेठवार अलंकृत किए जाएंगे। काव्य कलश समाज गौरव सम्मान फुलबंधिया (खरसिया) के श्री तोरन लक्ष्मी को प्रदान किया जाएगा। काव्य कलश रत्न सम्मान रायपुर के श्री संतराम कुम्हार और कसडोल के श्री सुरेन्द्र कुमार केवट को प्राप्त होगा। काव्य कलश कला रत्न सम्मान रायगढ़ के श्री मनोज श्रीवास्तव और बाराद्वार के श्री रमेश कुमार सूर्यवंशी ‘सावन’ को दिया जाएगा। काव्य कलश कर्णधार सम्मान के लिए बिलाईगढ़ के श्री महेत्तर लाल देवांगन तथा धमतरी के श्री चोपेश्वर साहू का चयन किया गया है। काव्य कलश महतारी भाखा सम्मान से रायपुर के श्री रामेश्वर शर्मा, भाटापारा के श्री अजय अमृतांशु और सक्ती जिले के देवरघटा के श्री रामनाथ साहू को सम्मानित किया जाएगा। काव्य कलश रक्तवीर सम्मान से श्रीमती अनामिका अग्रवाल ‘मुस्कान’, श्री विनोद डडसेना ‘विनम्र’, डॉ. तिलक तनौदी ‘स्वच्छंद’, श्री संतोष मिरी ‘हेम’ तथा श्री अंकित अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा। काव्य कलश प्रकृति रक्षक सम्मान के लिए श्रीमती उर्मिला सिदार, श्री वेदराम चौहान ‘सदाबहार’, श्री पुष्पराज देवहरे ‘भारतवासी’, श्री रमेश रसिय्यार, श्रीमती रीता श्रीवास्तव और श्री हेमंत कुमार साहू के नाम चयनित किए गए हैं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा जिसमें लखनऊ के ओजस्वी कवि योगेश चौहान, रायपुर के गीतकार रमेश विश्वहार, लखनऊ की श्रृंगार कवयित्री संध्या त्रिपाठी , रायपुर से वीर रस के कवि महेंद्र बेज़ुबां तथा खरसिया से श्रृंगार की कवयित्री प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ काव्य पाठ करेंगे।
संपूर्ण कार्यक्रम के संचालन का दायित्व राकेश नारायण बंजारे, वेदराम चौहान और विनोद डडसेना निभाएंगे।
काव्य कलश परिवार द्वारा आयोजित यह भव्य वार्षिक अधिवेशन साहित्य, कला और संस्कृति के संगम का अद्वितीय अवसर होगा। आयोजन समिति ने सभी साहित्यकारों, कवियों और साहित्यप्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

