Sunday, September 20, 2026

ग्राम पंचायत चारपारा में पेवर ब्लाक के कार्य के नाम में लाखों का भ्रष्टाचार….

Must Read

ग्राम पंचायत चारपारा में पेवर ब्लाक के कार्य के नाम में लाखों का भ्रष्टाचार….

करन अजगल्ले 9399403417

सक्ती। नवीन जिला सक्ती के मालखरौदा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चारपारा में सरपंच सचिव द्वारा भारी भ्रष्टाचार कार्य देखने को मिल रहा है। बता दे कि ग्राम चारपारा के शासकीय प्राथमिक शाला में 10 लाख 65 हजार रुपए और पूर्व माध्यमिक शाला में भी 10 लाख 25 हजार रुपए के लागत से महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत स्कूल परिसर में पेवर ब्लाक लगाने का कार्य किया गया है जिसमें कार्य एजेंसी सरपंच सचिव ग्राम पंचायत चारपारा द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसमें निर्माण के नाम पर खानापूर्ति करते हुए दिए गए स्टीमेट के आधार पर पूर्ण कार्य नहीं कराया गया है इस तरह के कराए गए गुणवत्ता हीन कार्य को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह भी पता चल रहा है कि ग्राम पंचायत चारपारा के इस पेवर ब्लाक वाले कार्य को सरपंच सचिव द्वारा ठेकादारी के माध्यम से पूर्ण कराया गया है। इस कार्य के लिए वही के किसी स्थानीय पेवर ब्लाक के व्यापारी को ठेका देकर कार्य को करवाया गया है। अब देखना होगा कि इस तरह के खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या ठोस कदम उठाते है या इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This