Monday, September 21, 2026

शहीद दीपक भारद्वाज के मूर्ति स्थापित जगह के निरीक्षण करने पहुंचे जनपद सीईओ आदिले….

Must Read

शहीद दीपक भारद्वाज के मूर्ति स्थापित जगह के निरीक्षण करने पहुंचे जनपद सीईओ आदिले….

सक्ती। अपनी वीरता के कारण प्रदेश सहित पूरे देश में याद किए जाने वाले शहिद दीपक भारद्वाज के मूर्ति स्थापित किए जाने वाले स्थल जो की शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा के परिसर में स्थापित है उसका निरीक्षण करने के लिए आज दिनांक 01/08/2024 को मालखरौदा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी के आदिले पहुंचे उन्होंने बताया कि मानक प्राक्कलन के आधार पर कार्य पूर्ण हो गया है, सौंदरीयकरण करने हेतु ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया है। बता दें कि हो सकता है कि शहीद दीपक भारद्वाज के स्मारक आने वाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को होने की संभावना है। बता दे कि बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार 3 अप्रैल 2021 को मुठभेड़ हुई थी जहां 24 जवानों के शहीद होने की खबर मिली थी इनमें एक SI और CRPF के इंस्पेक्टर भी शामिल थे। बस्तर के बीजापुर में 3 अप्रैल 2021 को नक्सलियों ने CRPF और पुलिस के 700 जवानों को घेरकर हमला कर दिया। इनमें छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज और उनकी टीम भी शामिल थी। दीपक खुद की फिक्र किए बिना अपने साथियों को फायरिंग से सुरक्षित निकालने में जुट गए। इसी दौरान उनके करीब एक ब्लास्ट हुआ और वह शहीद हो गए।

 

*2013 में पुलिस में भर्ती हुए थे दीपक भारद्वाज*

 

हैवी फायरिंग और नक्सलियों से घिरे होने के बाद भी छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक का साहस उनके साथ रहा। वे बहादुरी से लड़ते हुए जवानों की मदद करते रहे। दीपक जांजगीर जिले के पिहरीद के रहने वाले थे। वह पहले भी नक्सलियों की मांद में घुसकर उनके खिलाफ कई ऑपरेशन कर चुके थे।

6 सितंबर 1990 को जन्मे दीपक ने 16 सितंबर 2013 को पुलिस फोर्स ज्वॉइन की थी। उनकी तैनाती बीजापुर में थी। वह नक्सलियों के जमावड़े के इनपुट पर तर्रेम के अंदरूनी इलाके में सर्चिंग पर साथी जवानों के साथ निकले थे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This