Friday, August 21, 2026

*नव पदस्थ सीएमएचओ डॉ अवधेश पाणिग्राही ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक*

Must Read

*नव पदस्थ सीएमएचओ डॉ अवधेश पाणिग्राही ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक*

करन अजगले 9399403417

सक्ती। सक्ति कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार नव पदस्थ सीएमएचओ डा अवधेश पाणिग्राही ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की चल रही योजनाओं की समीक्षा लिया । जिसमे स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाले मरीजों को सुविधाए मिलनी चाहिए ओपीडी निर्धारित समय में निरंतर संचालन हो सभी चिकित्सक मरीजों को लिखे जाने वाले दवाई जेनरिक लिखे ज्यातर दवाई बाहर खरीदने के लिए न लिखे , भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं भोजन, दवाई,सहित मूल सुविधाए उपलब्ध हो इसका निरंतर ध्यान रखे । वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 24*7 खोलने के लिए निर्देशित किए। डा पाणिग्राही ने मंगलवार और शुक्रवार को होने वाले नियमित टीकाकरण को सेक्टर प्रभारी बी टी ओ ,सेक्टर पर्यवेक्षक सतत मॉनिटरिंग करे तथा vhnd एप्पस में एंट्री करने के लिए निर्देशित किया । साथ ही सभी स्तर के अधिकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित हो रहे स्वास्थ्य मेला, आयुष्मान कार्ड की सतत मॉनिटरिंग कर निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित करने के लिए कहा गया । वही प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाने हेतु निर्देशित किए । तथा सिकल सेल स्क्रीनिग टीबी मुक्त अभियान, कुष्ठ मुक्त अभियान, को गति देना है,। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक बैठक में समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर सोमवार को आयोजित होने वाले पर्यवेक्षक बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी के समक्ष विस्तृत चर्चा करे। और टीबी मुक्त भारत के तहत टीबी मुक्त गांव ,ग्राम पंचायत घोषित किए जाने हेतु योजना बनाए । सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती मरीजों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ब्लॉक करें। तथा इलाज हेतु आने वाली मरीजों को शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे बताए ।उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम प्रबंधक अर्चना तिवारी, डा पी सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डा माधुरी चंद्रा,अनुज साहू, डा उमा शंकर साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम,सेक्टर प्रभारी बी ई टी ओ सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डभरा में ‘इन-हाउस मॉडल’ अंतर्गत आधार कार्य का हुआ शुभारंभ……

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डभरा में 'इन-हाउस मॉडल' अंतर्गत आधार कार्य का हुआ शुभारंभ...... सक्ती/डभरा। दिनांक 15 अगस्त 2026...

More Articles Like This