Monday, August 24, 2026

*गौ सेवा संगठन द्वारा 71 कोटना वितरण किया गया*

Must Read

*गौ सेवा संगठन खरसिया द्वारा 71 कोटना वितरण किया गया*

*गौसेवा समिति जीव जंतुओं के लिए वरदान साबित हो रहा*

*खरसिया* बढ़ती गर्मी में पानी की किल्लत से इंसान के साथ गौमाता भी जूझ रही है। पूरे खरसिया शहर में गौमाता तपती गर्मी में पानी की तलाश में इधर उधर भटकती नजर आ रही है जिसको देखते हुए गौ सेवा समिति खरसिया द्वारा रामनवमीं के उपलक्ष्य में पुरे नगर क्षेत्र में 71 कोटना का वितरण किया गया जिससे सड़कों पर भुखे प्यासे दर दर भटक रहे गौवंश गौमाता अन्य जीव जन्तु अपना प्यास बुझा सकें। खरसिया नगर सहित पुरे छत्तीसगढ़ में अपना एक अलग पहचान बना चुके गौसेवा संगठन खरसिया छत्तीसगढ के द्वारा समय समय पर गौवंश अन्य पशु पक्षी जीव जंतुओं के लिऐ विभिन्न प्रकार के नेक कार्य किये जा रहे हैं। सड़कों पर बेसहारा एक्सिडेंटल बीमार गायों कि सेवा जतन इलाज से लेकर गौ-भंडारा गौ- शोभायात्रा जैसे बड़े-बड़े कार्यक्रम किये जाते रहे है। इसी कड़ी में आज हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी श्रीराम नवमी के पावन दिवस पर पुरे नगर क्षेत्र में 71 कोटना वितरण किया गया।गौ सेवा संगठन के प्रमुख राकेश केशरवानी गौसेवक ने हमें बताया कि सड़कों पर बेसहारा दर दर भटक रहे गौवंश के लिऐ हमारी टीम समर्पित है साथ अन्य जीव जन्तु का भी ख्याल रखा जाता है सड़कों पर दुर्घटना या बीमारी से चल बसे जीवों का अंतिम संस्कार भी विधी अनुसार किया जाता है। संगठन द्वारा अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों को निःशुल्क ब्लड डोनर भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

*बरसते पानी में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में निकला विशाल कांवड़ यात्रा*

*बरसते पानी में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में निकला...

More Articles Like This