सक्ती में नवीन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने किया पदभार ग्रहण 

Must Read

नवीन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

 

सक्ति जिले की नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया, इसके पूर्व उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया , इसके पश्चात उनके द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर उनकी मीटिंग ली गई जिसमे थाना प्रभारियों से उनके थाने में घटित अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया सभी बेसिक पोलिसिंग पर ध्यान देवें , पुलिस का अपराधियों में खौफ हो और जनता में शांति व्याप्त रहे सभी बेहतर कार्य करें।

इसके बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सक्ती और थाना शक्ति का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश प्रभारी को दिया, इस दौरान एएसपी गायत्री सिंह , डीएसपी अंजली गुप्ता , प्रोब डीएसपी चंद्रहास , रक्षित निरीक्षक उमेश राय ,सभी थाना प्रभारी कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि आईपीएस अंकिता शर्मा 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। बेसिक ट्रेनिंग के बाद इन्हें बतौर ट्रेनिंग पोस्टिंग जिला रायपुर में सीएसपी रायपुर में पहली पोस्टिंग मिली जहा सेवा करने बाद एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन जगदलपुर में पोस्टिंग होने पर इन्होंने नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में महिला अधिकारी होने के बाद भी बेहतरीन कार्य किया, और कई मौकों पर वहा के जंगलों में टीम का नेतृत्व किया । सितंबर 2022 में इन्हे पुलिस अधीक्षक के रूप में अहम पोस्टिंग नवीन जिला खैरागढ़ के प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई जहा इन्होंने अपनी सेवाएं देकर जिला सक्ति के पुलिस अधीक्षक अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुई है ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This