*कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई*

Must Read

*कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई*

सक्ती। समय सीमा की बैठक के पश्चात आज कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित जिला प्रशासन और विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे के सूरजपुर स्थानांतरण होने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि नवगठित सक्ती जिले के पहले कलेक्टर के रुप में कार्य करने के दौरान हमे एक अनुभवी पुलिस अधीक्षक का सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के कलेक्टर और एस.पी. के रुप में हमने मिलकर कई नई चुनौतियों का सामना किया है। जिसके लिए कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक श्री आहिरे का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे ने संबोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिले का काफी बेहतर विकास हुआ है। कई व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे कोई व्यक्ति अपना नया घर बनाता है उसी तरह एक कलेक्टर और एस.पी. के रुप में हमने नवगठित सक्ती जिले में कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नव गठित सक्ती जिले की यादें हमेशा मेरे दिलो दिमाग में रहेगी और सक्ती जिले से एक अलग आत्मीयता का जुड़ाव हमेश बना रहेगा। इसी प्रकार अपर कलेक्टर विरेन्द्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल, एस.डी.एम. पंकज डाहिरे सहित अन्य अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में संबोधित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में ईएसआईसी शाखा प्रबंधक योगेश कुमार का आगमन, कर्मचारियों को योजनाओं की दी जानकारी

स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में ईएसआईसी शाखा प्रबंधक योगेश कुमार का आगमन, कर्मचारियों को योजनाओं की दी जानकारी ...

More Articles Like This