धूमधाम से मनाया गया खडगांव में संविधान दिवस 

Must Read

धूमधाम से मनाया गया खडगांव में संविधान दिवस

 

 

 

 

खरसिया बहुमूल्य आदिवासी इलाका बरगढ़ खोला में संविधान दिवस पर गुंजा जय भीम कार्यक्रम ग्राम खडगांव के बीच गली चौक में हुआ संध्या 6:00 बजे से कार्यक्रम चालू किया गया है जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा ग्राम बैगा और राठिया कंवर समाज के बैगा श्री वीर सिंह राठिया जी विधिवत ग्राम की देवी देवताओं का पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात् अतिथियों को पुष्प गुच्छ सह तिलक लगाकर स्वागत किया गया संविधान के उद्देशिका का वाचन करते हुए इसकी मूल भावनाओं अधिकारों एवं कर्तव्य पर विचार विमर्श किया गया ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में श्री अक्षय कुमार राठिया जी द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया।

 

 

कार्यक्रम के संरक्षक प्रेम सिंह राठिया ने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान हम सभी मूलनिवासियों आदिवासियों का मूल आधार और हथियार है संविधान की वजह से ही हम स्वतंत्रता और अपने हक अधिकार की बात कर सकती हूं तो ज्यादा से ज्यादा संविधान को पढ़ें समझें और शिक्षित बने और संगठित है संघर्ष करें

 

 

 

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती वृंदाबाई सिदार ग्राम सरपंच खड़गांव मैं अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को स्वतंत्रता का अधिकार केवल संविधान देता है महिलाओं की गर्भावस्था में शासकीय सेवाओं पर छुट्टी 8 घंटे की ड्यूटी तथा शासन में उच्च पद यह सब अधिकार भारतीय संविधान देता है तथा भारतीय संविधान एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रति हर महिलाओं को एक दिया रोज जलाना चाहिए बाबा साहब और भारतीय संविधान की वजह से आज महिलाएं इतने आगे बढ़ रही है। हमारे आने वाले पीडिया को भी भारतीय संविधान और हमारे पूर्वजों के बलिदानों को पढ़ना और सीखना चाहिए। इस कार्यक्रम के सामूहिक मंच से आदिवासी समाज के लिए अलग से धर्म कोड की मांग की रखी गई, ताकि उनके अधिकारों को संवैधानिक तरीके से सुरक्षित किया जा सके और उनका अस्तित्व सुरक्षित रहे।

संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम हेतु आयोजन समिति की ओर ग्राम पंचायत खड्गांव सरपंच महोदया श्रीमती वृंदाबाई सिदार जी को संविधान की प्रति भेंट की गई

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री चेतन राठिया जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के संरक्षक प्रेम सिंह राठिया चंद्रेश सिंह राठिया रामदयाल राठिया, बजरंग लाल पोर्ते कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमती वृंदा बाई सिदार जी, उपाध्यक्ष श्री दिनेश राय ,उपसरपंच गुड़गांव मंच संचालक संजय राठिया, चैतन राठिया, अक्षय राठिया, अक्षय राठिया बर्रा, आलेख राठिया बर्रा, तेज राम राठिया, खम्हार, रोशन लाल राठिया, पवन सिंह राठिया, आनंद राम राठिया, जन्मजय राठिया, पवन सिंह, घसिया राम, आनंद राम, आलेख राठिया, जन्मजय राठिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आदर्श ग्राम फूलबंधिया में स्थापित हुई बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा, भव्य समारोह में हुआ अनावरण

⭕ *आदर्श ग्राम फूलबंधिया में स्थापित हुई बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा, भव्य समारोह में हुआ अनावरण* ------   *सैकड़ों ग्रामीणों...

More Articles Like This